Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Election symbols allotted to candidates; elections for the posts of Vice-President, Secretary, Joint Secretary, and Treasurer to be held on September 13.
{"_id":"6a92cfa465073cbf30028726","slug":"video-fatehabad-election-symbols-allotted-to-candidates-elections-for-the-posts-of-vice-president-secretary-joint-secretary-and-treasurer-to-be-held-on-september-13-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के 13 सितम्बर को होंगे इलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह हुए आवंटित, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के 13 सितम्बर को होंगे इलेक्शन
फतेहाबाद। आगामी 13 सितम्बर को होने वाले व्यापार मंडल अनाजमंडी फतेहाबाद के चुनावों को लेकर आज विभिन्न पदों के सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए हैं। जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि उपप्रधान पद के उम्मीदवार कृष्ण कुमार को साईकिल का चुनाव चिन्ह तथा हरभजन कम्बोज को शेर का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं सचिव पद के लिए बागराम सरपंच को साईकिल का चुनाव चिन्ह तथा ज्ञानचंद को छतरी का चुनाव चिन्ह दिया गया है।
सहसचिव पद के लिए राजेन्द्र कुमार को टेलीफोन का चुनाव चिन्ह तथा सुरजीत कुमार को शेर का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार को कार का चुनाव चिन्ह तथा नवीन कुमार को मटका का चुनाव चिन्ह दिया गया है। गोपाल चौधरी ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को प्रात: 9 से 4 बजे तक मतदान होगा तथा उनके तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय कि प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से रमेश तनेजा को प्रधान मनोनीत किया। वहीं सुरेश कुमार निर्विरोध वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किए गए हैं।
इस अवसर पर चुनाव कमेटी सदस्य रविन्द्र काला पीला, विजय मैहता पार्षद अर्जुन कटारिया व चुनाव सलाहकार एडवोकेट भारत भूषण गर्ग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।