Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers in Tohana, Fatehabad, enraged by the delay in paddy procurement, block the Ratia-Fatehabad road.
{"_id":"6ac9ee8ff400906bc700add8","slug":"video-farmers-in-tohana-fatehabad-enraged-by-the-delay-in-paddy-procurement-block-the-ratia-fatehabad-road-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में देरी से भड़के किसान, रतिया-फतेहाबाद रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में देरी से भड़के किसान, रतिया-फतेहाबाद रोड जाम
अनाज मंडी में धान की खरीद समय पर शुरू न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को रतिया-फतेहाबाद रोड जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि हरियाणा वेयर हाउस की ड्यूटी होने के बावजूद दोपहर तक खरीद शुरू नहीं की गई, जिससे मंडी में आई हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ी है।
इनेलो नेता कुणाल के अनुसार सुबह से ही किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान लेकर मंडी में पहुंचे थे, लेकिन 11:45 बजे तक वेयर हाउस का कोई कर्मचारी खरीद के लिए नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए किसानों ने इनेलो नेता के नेतृत्व में मंडी के बाहर मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इनेलो नेता कुणाल कर्ण अपनी टीम के साथ किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। कुणाल कर्ण ने कहा कि प्रदेश में किसान विरोधी सरकार बैठी है। मंडी में मॉइश्चर के नाम पर 200 से 400 रुपये की कटौती की जा रही है, वहीं गेहूं का दाम सिर्फ 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर मजाक किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोहाना मंडी में सवा लाख टन धान की आवक हो चुकी है, लेकिन अब तक 36 हजार टन ही बिकी है और 5 फीसदी भी उठान नहीं हुआ। सरकार और मिलर्स के बीच तालमेल न होने से किसान परेशान है।
उधर, वेयर हाउस मैनेजर संजय हुड्डा ने बताया कि मिलों के एग्रीमेंट वेरिफिकेशन, जियो फेंसिंग और ऑनलाइन अपडेट की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है। तापमान अधिक होने से सुबह नमी की जांच सही नहीं आती, इसलिए दोपहर बाद खरीद की जाती है।
जाम की सूचना पर मैनेजर संजय हुड्डा मौके पर पहुंचे और किसानों को खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बाद किसानों ने जाम खोल दिया और मंडी में धान की खरीद दोबारा शुरू हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।