Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, 61,909 people sought help via Dial 112 over a nine-month period; police teams reached the scene within eight minutes in 56,976 of these cases.
{"_id":"6ac9c05cedc78e2ed1058d3b","slug":"video-in-fatehabad-61909-people-sought-help-via-dial-112-over-a-nine-month-period-police-teams-reached-the-scene-within-eight-minutes-in-56976-of-these-cases-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 9 माह में डायल 112 पर 61609 लोगों ने मांगी मदद, 56,976 मामलों में आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 9 माह में डायल 112 पर 61609 लोगों ने मांगी मदद, 56,976 मामलों में आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें
सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर देर रात परेशानी में फंसी महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने तक, फतेहाबाद पुलिस की हरियाणा-112 सेवा संकट के समय लोगों के लिए मददगार बनी है। एक जनवरी से 30 सितंबर 2026 तक पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) टीमों ने 61,609 मामलों में सहायता पहुंचाई। इनमें 56,976 मामलों में टीमें आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं, जबकि 4,633 मामलों में पांच मिनट के भीतर मदद उपलब्ध करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देशन में ईआरवी टीमें दिन-रात आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सहायता कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों की मदद, आगजनी और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई की गई।
41 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलवाया
हरियाणा-112 की टीमों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ, बौद्धिक दिव्यांगता वाले और रास्ता भटककर परिजनों से बिछड़े 41 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया। इसके अलावा, विभिन्न मुश्किल परिस्थितियों में फंसे 67 बुजुर्गों को भी सहायता उपलब्ध करवाई गई। जरूरत पड़ने पर उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की गई।
96 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचाया
पुलिस ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भी मदद की। जनवरी से सितंबर तक विभिन्न परीक्षाओं के दौरान रास्ता भटकने, यातायात संबंधी परेशानी या अन्य कारणों से देरी की आशंका का सामना कर रहे 96 परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने में सहायता की गई।
आगजनी और मौसम संबंधी घटनाओं में भी कार्रवाई
इस अवधि में आगजनी की 36 घटनाओं में पुलिस टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग दिया। वहीं, बारिश, आंधी-तूफान, सड़कों पर पेड़ गिरने और रास्ते अवरुद्ध होने से संबंधित 258 कॉल पर कार्रवाई की गई। टीमों ने संबंधित विभागों के सहयोग से रास्ते खुलवाने और यातायात सुचारु करवाने में मदद की।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान:
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट में फंसे प्रत्येक नागरिक को समय पर सहायता उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर कॉल पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जरूरतमंदों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस (टीएमएस) के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं को सुविधा की जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए हरियाणा-112 पर संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।