Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Expired agricultural chemicals found along a canal in Fatehabad's Ratia; Agriculture Department initiates an investigation.
{"_id":"6ac876c3ed273da0af0dc9aa","slug":"video-expired-agricultural-chemicals-found-along-a-canal-in-fatehabads-ratia-agriculture-department-initiates-an-investigation-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयां, कृषि विभाग ने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयां, कृषि विभाग ने की जांच शुरू
भूना रोड पर नहर के किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कृषि दवाइयां, जहरीले कीटनाशक और रसायन लगे बीज खुले में फेंके मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर सल्फास, चूहे मारने की दवा, पेस्टिसाइड और मक्का, ज्वार, जौ, सरसों, बाजरा व ग्वार सहित कई फसलों के हजारों बीज पैकेट मिले। सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
दवाइयों के बैच नंबर नोट करने के बाद एसडीएम के निर्देश पर एक्सपायरी दवाइयों को गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें डंप करवा दिया गया। वहीं, सामान फेंकने वालों की पहचान के लिए आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सुबह सैर पर निकले लोगों ने नहर के आसपास बड़ी मात्रा में कृषि दवाइयां और बीज पड़े देखे तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद कुछ दुकानदारों, कबाड़ बीनने वालों, पशुपालकों और अन्य लोगों ने वहां से सामान उठाना शुरू कर दिया।
कई लोग दवाइयां और बीज बोरियों व वाहनों में भरकर ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सल्फास और कीटनाशक की बोतलों से प्लास्टिक व एल्यूमिनियम निकालने के लिए सामग्री को वहीं छोड़ दिया। इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई।
मौके पर मिली सामग्री में कुछ दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी थीं, जबकि कुछ की उपयोग अवधि अभी बाकी बताई जा रही है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि कृषि रसायन और बीज कहां से आए और इन्हें नहर किनारे किसने फेंका।
सूचना मिलने पर खंड कृषि अधिकारी संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई तथा दवाइयों व अन्य सामग्री के बैच नंबर नोट किए। मामले की जानकारी कृषि विभाग के उपनिदेशक, निदेशक, एसडीएम, सिंचाई विभाग, पुलिस और संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, मौके पर मिले स्टॉक की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सामान किस कंपनी या विक्रेता से संबंधित है और इसमें नियमों का उल्लंघन किस स्तर पर हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश या अन्य कारणों से रसायन नहर के पानी में मिल जाते तो
समस्या हो सकती थी
कृषि विभाग के अनुसार, एक्सपायरी कीटनाशकों और अन्य कृषि सामग्री को खुले में फेंकना उचित नहीं है। ऐसे स्टॉक की जानकारी संबंधित विभाग को देना आवश्यक है, ताकि नियमानुसार उसके निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जा सके।
खंड कृषि अधिकारी संदीप ने लोगों से अपील की कि मौके से उठाई गई किसी भी दवा या बीज का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि वहां मिली सामग्री में घातक जहर और रसायन हो सकते हैं। इसलिए लोग ऐसे सामान से दूर रहें और उसे बच्चों व पशुओं की पहुंच से बाहर रखें। जांच के बाद नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।