फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 days have passed, mobile phones not sent to the lab; questions raised about the investigation.

Fatehabad News: 21 दिन बीते, लैब में नहीं भेजे गए मोबाइल फोन, जांच पर सवाल

Fri, 09 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
21 days have passed, mobile phones not sent to the lab; questions raised about the investigation.
फतेहाबाद। शहर के भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी 26 साल के गौरव के सुसाइड मामले में 21 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक के परिवार ने अब पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े किए है। परिवार का आरोप है कि जांच के लिए पुलिस ने गौरव के दो मोबाइल कब्जे में लिए थे लेकिन अभी तक लैब में जांच के लिए नहीं भेजे गए है।
विज्ञापन

21 दिन बीतने के बाद भी मोबाइल लैब में जांच के लिए न भेजना सवाल खड़े करता है। आरोप है कि गौरव के मोबाइल में आरोपियों के खिलाफ सबूत है, आरोपी व्हाट्स एप व अन्य एप से चैट कर रहे थे। गौरव ने मोबाइल पर ही सुसाइड मैसेज लिखा था। मृतक के रिश्तेदार राजकुमार का कहना है कि परिवार शुक्रवार को एसपी निकिता खट्टर से मिलेगा। वहीं जांच अधिकारी रामनिवास का कहना है कि मामले में जांच जारी है। मोबाइल का एनालाइस किया जा रहा है। कॉल रिकॉर्ड भी लिया जा रहा है ताकि सबूत जुटाए जा सके।
विज्ञापन

तीन आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी
बता दें कि शहर के भीमां बस्ती में मस्जिद वाली गली निवासी 26 साल के गौरव ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उसने अपने मां-बाप और बहन के नाम भावुक मैसेज लिखा। ये मैसेज उसके मोबाइल में मिला है। मोबाइल पर मिले मैसेज के मुताबिक युवक फाइनेंसरों से तंग था और उनकी किस्त नहीं चुका पा रहा था। मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मृतक के पिता तरुण के बयान पर आरोपी हिसार निवासी शुभम, प्रदीप और नरवाना निवासी गौरव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed