{"_id":"6ac87c038174e6f3320a829e","slug":"video-municipal-council-takes-action-against-encroachment-in-fatehabad-goods-from-25-shops-seized-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 25 दुकानों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, 25 दुकानों का सामान जब्त
त्योहारी सीजन में बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाया। इस दौरान हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया गया। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार और ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह ने दुकानदारों से अपील की कि वे त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन का सहयोग करें। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, ताकि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
20 दिन में तीन बार कार्रवाई, फिर भी हालात जस के तस
हंस मार्केट में अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। नगर परिषद पिछले 20 दिनों में यहां तीन बार अभियान चला चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है। बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने के साथ सब्जी की रेहड़ियां लगने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित होती है। इससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है और वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
अतिक्रमण हटाने का अभियान ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह और नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार व महेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया और सामान जब्त किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुकानदारों का सहयोग जरूरी है। यदि दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से परहेज करेंगे, तो आमजन को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।