{"_id":"68da4c33c7dc3a1312009397","slug":"video-ent-opd-shifted-inside-the-hospital-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: ईएनटी ओपीडी हुई अस्पताल के अंदर शिफ्ट, नई एक्सरे सुविधा भी जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: ईएनटी ओपीडी हुई अस्पताल के अंदर शिफ्ट, नई एक्सरे सुविधा भी जल्द होगी शुरू
नागरिक अस्पताल में करीब दो माह ईएनटी की ओपीडी अपनी पुरानी जगह पर शुरू हो गई है। अस्पताल में सौंदर्यीकरण कार्य के चलते ओपीडी को बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में शुरू किया गया था। हालांकि अभी आपातकाल समेत 10 विशेषज्ञों की ओपीडी दूसरे ब्लॉक में ही चल रही है। इसके चलते डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के नई 500 एमए की एक्सरे मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नवीनीकरण उद्घाटन के बाद काम धीमा होने को लेकर लोक निर्माण विभाग और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मंगलवार को समीक्षा करेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी कक्षों का काम बीच में अटकने के कारण शिफ्ट नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा आपातकाल विभाग भी करीब 15 दिन से ब्लड बैंक में चल रहा है। ऐसे में व्यवस्था बिगड़ी हुई है। अस्पताल की हड्डी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मनोचकित्सक, डेंटल सर्जन, एनसीडी क्लीनिक, टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी दूसरे ब्लॉक में चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।