{"_id":"6ada091051c3f91f0b0f9eb4","slug":"video-demand-for-action-against-seed-seller-farmers-union-warns-of-a-sit-in-protest-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीज विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, किसान यूनियन ने दी धरने की चेतावनी
रतिया। गांव चंदो कलां के किसान दरबारा सिंह की दो एकड़ फसल में गलत बीज के कारण नुकसान होने का मामला तूल पकड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) ने बीज विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई और किसान को मुआवजा देने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मंगलवार तक समाधान नहीं हुआ तो दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। जिला प्रधान निर्भय रतिया ने बताया कि किसान की शिकायत पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत का निरीक्षण किया था। यूनियन के अनुसार, जांच में फसल को 30 प्रतिशत नुकसान होने की पुष्टि हुई है। किसान का आरोप है कि नुकसान की भरपाई मांगने पर दुकानदार ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी। मामले को लेकर यूनियन के सदस्यों ने दुकान पर पहुंचकर किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की। किसान नेताओं ने बताया कि दुकानदार ने मंगलवार तक मुआवजा देने की बात कही है। तय समय तक भुगतान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। यूनियन ने विभाग से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान शहरी इकाई प्रधान कर्मजीत सिंह, कर्म सिंह, गगन भुल्लर, सत्ता सिंह चंदो कलां सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
फोटो :
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।