Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
CPI submits memorandum regarding sanitation workers' strike in Tohana, Fatehabad; demands an end to repression
{"_id":"6a91263d225a08ff240d68ad","slug":"video-cpi-submits-memorandum-regarding-sanitation-workers-strike-in-tohana-fatehabad-demands-an-end-to-repression-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर माकपा ने सौंपा ज्ञापन, दमन बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर माकपा ने सौंपा ज्ञापन, दमन बंद करने की मांग
नगर पालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की 6 अगस्त से जारी हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी टोहाना एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में माकपा नेता जगतार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा है। इससे पहले 1 से 14 मई तक नगर पालिका कर्मचारियों ने 13 दिन और फायर कर्मचारियों ने 32 दिन तक हड़ताल की थी। 13 मई को सरकार के साथ सहमति बनी थी कि 30 जून तक सभी मांगें लागू कर दी जाएंगी, जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी।
पार्टी का आरोप है कि दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने मांगों को लेकर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। उल्टा समझौता लागू करने के बजाय शासन-प्रशासन पुलिस बल के सहारे दमन पर उतारू है।
माकपा ने मांग की है कि जनहित और शहर की सफाई व स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए कर्मचारियों पर दमन तत्काल बंद किया जाए, 13 मई को हुए समझौते को लागू किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।