{"_id":"690871127e20387120079ae6","slug":"video-councilor-sitting-on-dharna-in-front-of-executive-engineer-office-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: वॉर्ड में काम नहीं हुए तो कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठा पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: वॉर्ड में काम नहीं हुए तो कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठा पार्षद
शहर के वॉर्ड नंबर 9 में विकास कार्य न होने और गलियों को उखाड़कर छोड़ने से नाराज पार्षद सुभाष नायक ने कॉलानी निवासियों के साथ नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे धरना दे दिया। पार्षद ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर काम लटका रहे है और गलियों को ठेकेदार ने उखाड़कर छोड़ दिया है। जब तक वार्ड में काम शुरू नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा। पार्षद के धरने दौरान नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अभियंता मौजूद नहीं थे और न ही कोई अन्य अधिकारी आश्वासन देने के लिए पहुंचा।
इससे पहले वॉर्ड नंबर 1 के पार्षद राजकुमार ने धरना दिया था और इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। इस दौरान तत्कालीन कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा ने काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था तो पार्षदों ने धरना खत्म किया था। सोमवार को धरने पर बैठे पार्षद सुभाष नायक ने कहा कि तीन माह पहले स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर हुआ था और वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है लेकिन ठेकेदार ने लाइटें नहीं लगाई है। गलियों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। गलियों को नहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई गलियां बनने वाली थी लेकिन उनके जेई ने अस्टीमेट ही तैयार नहीं किए है। अधिकारियों के काम करने की मंशा नही है। कार्यालय में धरना दिया जा रहा है तो कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।