Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Body of unidentified man found in Sarsaa Branch Canal in Tohana, Fatehabad; identity not established.
{"_id":"6a91463b141747cd2a0c7b4d","slug":"video-body-of-unidentified-man-found-in-sarsaa-branch-canal-in-tohana-fatehabad-identity-not-established-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सरसा ब्रांच नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सरसा ब्रांच नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं
सरसा ब्रांच नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को समाजसेवी नवजोत सिंह की मदद से नहर से निकाल कर टोहाना के नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चौदह वाला पुल है और वहां से दो किलोमीटर आगे नहर में एक डेड बॉडी बहती हुई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और समाजसेवी नवजोत ढिल्लो ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस के माध्यम से रेस्क्यू किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच है और उसकी हाइट लगभग छह फुट है। शव नग्न अवस्था में मिला है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि यदि किसी के गांव या शहर में कोई व्यक्ति लापता है तो उसके परिजन सिटी थाना टोहाना या चंडीगढ़ रोड स्थित पुलिस चौकी से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा समाजसेवी नवजोत सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है, ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सकें। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।