फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temperature dropped due to rain accompanied by strong winds; cotton picking halted.

Fatehabad News: तेज हवा के साथ बारिश से तापमान गिरा, नरमा की चुगाई रुकी

Thu, 17 Sep 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain accompanied by strong winds; cotton picking halted.
गांव भोडिया खेड़ा के पास तेज हवा व बारिश से बिछी धान की फसल। 
फतेहाबाद। जिले के मौसम में आए परिवर्तन से बुधवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज हवा और बारिश का असर खेतों में खड़ी खरीफ फसलों पर भी पड़ा है। कई स्थानों पर नरमा, धान और बाजरा की फसलें हवा के कारण बिछ गईं। इससे किसानों को पैदावार में गिरावट आने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों फसलों की कटाई व नरमा की फसल की चुगाई का काम जोरों पर है। बारिश के कारण खेतों में चल रहा फसलों की कटाई का काम प्रभावित हुआ। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को फसल संभालने और अगले दो दिनों में काम दोबारा शुरू करने के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान रामफल, प्रहलाद, अनिल के अनुसार, इस समय खरीफ फसलों की कटाई और नरमा की चुगाई का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन बारिश और तेज हवा के कारण काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तेज हवा से बिछी फसल
तेज हवाओं का सबसे अधिक असर उन खेतों में दिखाई दिया, जहां नरमा, धान और बाजरा की फसल तैयार होने की स्थिति में थी। फसल के जमीन पर बिछ जाने से दानों और कपास की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ कटाई में भी अतिरिक्त परेशानी आने की संभावना है। किसानों ने खरीफ फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में हल्की जलभराव की स्थिति भी बनी। हालांकि, बारिश थमने के बाद पानी की निकासी शुरू हो गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में मौसम साफ रहता है तो खेतों में रुका काम फिर शुरू किया जा सकेगा। वहीं, लगातार बारिश या तेज हवा चलने की स्थिति में खरीफ फसलों को और नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

----------
जिला फतेहाबाद
खंड-बारिश एमएम में
फतेहाबाद- 08-एमएम
रतिया-02-एमएम
टोहाना- 10- एमएम
भूना-05-एमएम
भट्टू कलां -46-एमएम
जाखल -12 - एमएम
कुलां -22 - एमएम
:: प्रदेश में बुधवार रात्रि से मौसम में परिवर्तन आने के आसार है। जिससे 17 सितंबर से 19 तक के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। परंतु 19 सितंबर के बाद फिर से मौसम खुश्क हो जाएगा। हवाओं में बदलाव आएगा। दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed