{"_id":"684199165492e7df39002999","slug":"video-body-of-a-girl-was-recovered-from-the-canal-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नहर से बरामद हुआ युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नहर से बरामद हुआ युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
लोहा खेड़ा क्षेत्र की नहर में एक अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सहारा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती ने नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। उसकी गर्दन में लाल रंग का धागा था, जिसमें एक ताबीज बंधा हुआ था। एक हाथ में कड़ा, दूसरे हाथ की उंगली में एक छल्ला था।
फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है, ताकि इस दौरान कोई व्यक्ति पहचान कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।