Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Asian Games bronze medalist Pooja felicitated in Tohana; Barala says her success is an inspiration for daughters and the youth.
{"_id":"6ac22fe75f92b388d80933f4","slug":"video-asian-games-bronze-medalist-pooja-felicitated-in-tohana-barala-says-her-success-is-an-inspiration-for-daughters-and-the-youth-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता पूजा का सम्मान, बराला बोले- बेटियों और युवाओं के लिए सफलता प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता पूजा का सम्मान, बराला बोले- बेटियों और युवाओं के लिए सफलता प्रेरणा
भूना/टोहाना। एशियन गेम्स-2026 की हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गांव बोस्ती की बेटी पूजा सिंह से मिलने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला रविवार को उनके निवास पहुंचे। उन्होंने पूजा और उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए उपलब्धि पर बधाई दी। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा ऊंचा करना पूजा की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि पूजा की उपलब्धि सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है। सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना साबित करता है कि प्रतिभा को सही अवसर और मंच मिले तो युवा किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और खेलों को बढ़ावा देने वाली नीतियां इन सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और रोजगार के अवसर देकर सम्मानित किया जा रहा है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने पूजा को आश्वस्त किया कि भविष्य में खेलों से जुड़ी किसी आवश्यकता पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पूजा की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए विशेष प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि से गांव बोस्ती, टोहाना और पूरे हरियाणा का गौरव बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।