Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Allegations of irregularities in the construction of Shaheed Bhagat Singh Chowk in Tohana, farmers demand investigation from SDM
{"_id":"6aa146982eaeadea0708340c","slug":"video-allegations-of-irregularities-in-the-construction-of-shaheed-bhagat-singh-chowk-in-tohana-farmers-demand-investigation-from-sdm-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में शहीद भगत सिंह चौक के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने एसडीएम से जांच की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में शहीद भगत सिंह चौक के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने एसडीएम से जांच की मां
टोहाना। शहर के शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव चौक पर चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने एसडीएम से जांच की मांग की है।
किसान संयुक्त मोर्चा हल्का टोहाना की ओर से बुधवार को एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि चौक का कार्य तय शर्तों के अनुसार नहीं हो रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा और गड़बड़ी की जा रही है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के नाम पर बन रहे चौक के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जो कार्य नियमानुसार मंजूर किया गया है, निर्माण उसी के अनुसार करवाया जाए ताकि चौक का कार्य सही प्रकार से पूरा हो सके।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर चल रहे कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और तय शर्तों के अनुसार ही निर्माण करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान रामफल, मनजीत, गुरचरण सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।