Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Allegations of black marketing in paddy procurement in Fatehabad's Ratia; farmers lock the Market Committee office.
{"_id":"6acf4699ef8db0ed870ebed9","slug":"video-allegations-of-black-marketing-in-paddy-procurement-in-fatehabads-ratia-farmers-lock-the-market-committee-office-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में धान की खरीद में कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में धान की खरीद में कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला
धान की खरीद में कथित कालाबाजारी और स्थानीय किसानों की फसल नहीं खरीदे जाने के विरोध में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार और मार्केट कमेटी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो दिन बाद जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सामने सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद नेशनल हाईवे जाम करने का भी ऐलान किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय सिंह ने किया, जबकि धरने और तालाबंदी की अध्यक्षता तहसील प्रधान कर्मा सिंह ने की। इस दौरान किसान नेता गुरप्रीत गोपी, ओमप्रकाश, गग्गी चहल, सुखविंदर सिंह और राजेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न किसान संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
स्थानीय किसानों की धान नहीं बिकने का आरोप
धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि स्थानीय किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही है, जबकि व्यापारी दूरदराज की मंडियों से 1900 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर धान खरीदकर अनाज मंडी में ला रहे हैं। किसानों का कहना था कि स्थानीय किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं और अभी तक उनकी धान का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। इसके विपरीत, बाहर से सस्ते दामों पर धान खरीदकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ सेलर संचालक किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर कम दामों पर धान खरीद रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से धान की खरीद प्रक्रिया की जांच करवाने, स्थानीय किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करने और कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
तालाबंदी के दौरान कार्यालय में नहीं थे सचिव
तालाबंदी के दौरान मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में मौजूद नहीं थे। हालांकि, अन्य कर्मचारियों का पिछले गेट से आवागमन जारी रहा। मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश चहल ने बताया कि वह मंडियों में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान स्टाफ ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोगों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है।
सचिव ने कहा कि मंडी में धान की खरीद नियमानुसार लगातार जारी है। वहीं, किसानों ने अपनी मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।