{"_id":"6adf5e734759614765030cfc","slug":"video-450-students-showcased-their-talent-in-childrens-day-competitions-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस प्रतियोगिताओं में 450 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस प्रतियोगिताओं में 450 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
फतेहाबाद। शहर में स्थित बाल भवन में सोमवार को जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ।
यह प्रतियोगिता 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयु वर्ग के अनुसार करीब 40 प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. सुयशा जावा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन करीब 40 सरकारी और निजी स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस, वेस्ट ड्रामेबाज, समूह नृत्य, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, हिंदी और अंग्रेजी हस्तलेखन तथा भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व कला कौशल का प्रदर्शन किया।
--
बच्चों की प्रतिभा निखारना मुख्य उद्देश्य
जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कला, कौशल और अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच मिलता है। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।
--
31 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी डॉ. विवेक भारती के निर्देशानुसार बाल भवन में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक हरबंस लाल सेठी, परिषद के आजीवन सदस्य रामराज मेहता, ईश्वर देवी सेठी, अमर मोंगा, ललिता रानी, सीमा रानी, वीरेंद्र सिंह, डॉ. नीतू रानी, पूर्ण सिंह, नेहा शर्मा, मीनाक्षी और नीलम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।