{"_id":"695e62247e5d710677075405","slug":"video-health-department-gears-up-to-prevent-aids-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों से जागरूक कर रही टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों से जागरूक कर रही टीमें
चरखी दादरी: एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटकों से जागरूक कर रही टीमें
दादरी जिले के लोगों को एड्स से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुमन तंवर ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीमों के कलाकार गांव-गांव पहुंच कर सात अलग-अलग प्रकार के नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगी। 17 जनवरी तक चलने वाले अभियान में कलाकार अभिनय के माध्यम से लोगों को एड्स और एचआईवी से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे।
सीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। जबकि एड्स एचआईवी संक्रमण का सबसे गंभीर चरण है, जो तब होता है जब प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर हो जाती है कि शरीर गंभीर बीमारियों से लड़ नहीं पाता। एचआईवी एक वायरस है और एड्स उस वायरस से होने वाली अंतिम स्थिति या बीमारी है। उन्होंने बताया कि समय रहते सही इलाज से एचआईवी को एड्स बनने से रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।