फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Today, Ganpati Bappa will be welcomed into homes everywhere.

Charkhi Dadri News: आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

Mon, 14 Sep 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Today, Ganpati Bappa will be welcomed into homes everywhere.
जन्मोत्सव को लेकर सजाया गया प्राचीन श्री गणेश मंदिर।
चरखी दादरी। हीरा चौक के समीप स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में 31वें श्री गणेश जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज घर-घर गणपति बप्पा विराजेंगे। 14 से 25 सितंबर तक चलने वाले 12 दिवसीय धार्मिक उत्सव के दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन, आरती, श्री गणेश चालीसा पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी हार्दिक वत्स ने बताया कि रविवार को उत्सव के पहले दिन सुबह 6:15 बजे गणपति जी का पावन स्नान और षोडशोपचार पूजन होगा। इसके बाद सुबह 7:15 बजे मंगल आरती व मंगल दर्शन कराए जाएंगे। सुबह 11:15 बजे गणपति जी की चल स्थापना, सेवा, हवन एवं षोडशोपचार पूजन के बाद पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन



आज रामलीला ग्राउंड में लगेगा भंडारा
जन्मोत्सव के शुभारंभ पर रविवार को रामलीला ग्राउंड में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा सुबह 11:30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इसके मुख्य अतिथि गौरीपुर के सरपंच पुनीत सांगवान होंगे। आयोजन मंडल ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। 15 से 24 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक श्री गणेश चालीसा का विशेष अनुष्ठान होगा। इसके साथ सुबह और शाम बाबा का षोडशोपचार पूजन, आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



19 को राधा अष्टमी, 25 को शोभायात्रा
उत्सव के दौरान 19 सितंबर को राधा अष्टमी महोत्सव भी मनाया जाएगा। दोपहर 1:15 बजे राधा जी का पूजन और भव्य आरती होगी। 25 सितंबर को समापन अवसर पर तीनों पहर पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गंगाजल से इको-फ्रेंडली पद्धति से मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुनील सतपाल सांगवान होंगे। प्राचीन श्री गणेश भक्त मंडल और पुजारी हार्दिक वत्स ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed