{"_id":"6aa6f82b455e159560073680","slug":"youth-apprehended-with-an-illegal-country-made-pistol-and-cartridges-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160312-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध देसी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक काबू
Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार को रावलधी निवासी नितिन उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल भगवान के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम रावलधी चौक पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि नितिन उर्फ भूरिया दादरी-रोहतक रोड पर नहर पुल के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी में उसकी पजामी की दाहिनी जेब से हथियार मिले। आरोपी हथियार का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।