{"_id":"6abd0cb461c67c98430ee990","slug":"video-meeting-held-under-the-chairmanship-of-chief-minister-nayab-singh-saini-regarding-the-holistic-development-of-panchkula-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला के समग्र विकास को लेकर बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला के समग्र विकास को लेकर बैठक का आयोजन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंचकूला के समग्र विकास को लेकर पंचकुला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंचकूला शहर को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए तथा बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पंचकूला को आधुनिक सुविधाओं वाले शहर के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, पार्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इस बैठक में पीएमडीए के अधिकारियों ने शहर के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।