Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A special session of the Haryana Legislative Assembly will be held on November 26.

26 नवंबर को होगा हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र

Tue, 03 Nov 2026 02:23 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:23 PM IST
A special session of the Haryana Legislative Assembly will be held on November 26.
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर बुलाया जाएगा। इसमें संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा होगी। वहीं, प्रदेश में विकास परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है।  सरकार की नई लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026 के तहत जमीन देने वाले भू-मालिकों को परियोजना के कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जबकि बाकी 50 प्रतिशत विकास एजेंसी को दिया जाएगा। भू-मालिकों को जमीन के बदले विकसित प्लॉट देने के साथ चार साल तक प्रति एकड़ सालाना एक लाख रुपये की अंतरिम आर्थिक सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये अहम फैसले लिए गए। बैठक में कुल सात एजेंडे रखे गए और सभी को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में फैसलों की जानकारी दी। भू-मालिकों को आवासीय, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉट नई लैंड पूलिंग पॉलिसी का उद्देश्य विकास परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके तहत स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार कुल बिक्री योग्य क्षेत्र का आधा हिस्सा भू-मालिकों और आधा विकास एजेंसी को मिलेगा। भू-मालिकों के हिस्से में पात्रता के अनुसार कुछ हिस्सा वाणिज्यिक साइट के रूप में भी दिया जाएगा। नीति में विकसित प्लॉट का न्यूनतम आकार भी तय किया गया है। आवासीय प्लॉट कम से कम 100 वर्ग मीटर, संस्थागत प्लॉट 500 वर्ग मीटर और औद्योगिक प्लॉट 250 वर्ग मीटर का होगा। लैंड एंटाइटलमेंट सर्टिफिकेट धारक अपने प्रमाणपत्र आपस में जोड़कर बड़े आकार के प्लॉट के लिए संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे। चार साल तक मिलेगी आर्थिक सहायता जमीन देने वाले भू-मालिकों को आर्थिक राहत देने के लिए प्रति एकड़ प्रति वर्ष एक लाख रुपये की अंतरिम वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि भूमि के योगदान के अनुपात में सेल डीड के पंजीकरण की तारीख से चार साल तक देय होगी। टीडीआर प्रमाणपत्र से प्रदेश में बढ़ेंगे इस्तेमाल के विकल्प कैबिनेट ने 16 नवंबर 2021 को अधिसूचित ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) नीति में संशोधन को भी मंजूरी दी है। अब टीडीआर प्रमाणपत्र का इस्तेमाल उसी डेवलपमेंट प्लान के अलावा प्रदेश की किसी भी कम संभावित विकास योजना में किया जा सकेगा। पहले इसका इस्तेमाल केवल उसी डेवलपमेंट प्लान तक सीमित था, जिसके लिए प्रमाणपत्र जारी किया गया था। टीडीआर प्रमाणपत्र के मूल्यांकन का फार्मूला भी बदला गया है। अब जमीन का मूल्यांकन आवेदन जमा करने की तारीख पर लागू औसत कलेक्टर दर के आधार पर होगा। जिस स्थान पर टीडीआर का इस्तेमाल किया जाना है, वहां की जमीन का मूल्यांकन भी इसी आधार पर होगा। यह नया फार्मूला उन लंबित आवेदनों पर भी लागू होगा, जिनमें टीडीआर उपयोग प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति नहीं दी गई है और उपयोग के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी नहीं मिली है। ट्रैवल एजेंटों के लिए पंजीकरण अनिवार्य प्रदेश में युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध भर्ती, मानव तस्करी और डंकी रूट जैसी गतिविधियों से बचाने के लिए सरकार ने हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी दी है। अब नए और पहले से कारोबार कर रहे सभी ट्रैवल एजेंटों को पंजीकरण कराना होगा। हर कार्यालय और शाखा के साथ प्रत्येक सेवा श्रेणी के लिए अलग पंजीकरण जरूरी होगा। इसमें पासपोर्ट सेवाएं, टूर एवं ट्रैवल एजेंसी, स्टडी वीजा कंसल्टेंसी और टिकटिंग सेवाएं शामिल हैं। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद सक्षम प्राधिकारी 30 दिन के भीतर प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसकी वैधता तीन साल होगी। पंजीकृत एजेंटों की जिला वार सूची अंत्योदय सरल पोर्टल और गृह एवं पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के भर्ती नियम बदले कैबिनेट ने हरियाणा एजुकेशनल कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती और पदोन्नति के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान विषयों के साथ 10+2 पास होना जरूरी होगा। सीधी भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज में लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच साल का अनुभव अनिवार्य होगा। पदोन्नति के लिए भी 10+2 या समकक्ष योग्यता और नियमित नियुक्ति के बाद लैबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच साल का अनुभव निर्धारित किया गया है। सीधी भर्ती की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष होगी। 629 गौशालाओं को 86.95 करोड़ रुपये का अनुदान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गौशालाओं के संरक्षण और विकास के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। गौशालाओं को चारे और शेड निर्माण के लिए अनुदान दिया जाता है। इसी कड़ी में गत दिवस प्रदेश की 629 गौशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंड!

03 Nov 2026

फतेहगढ़ साहिब में 2 क्विंटल 86 किलो नकली घी बरामद

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

03 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव: युवाओं ने कविता और गीतों से बांधा समां

03 Nov 2026

गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर रोड तक लगा भीषण जाम

03 Nov 2026
विज्ञापन

अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर सेनापति के पैर में लगी गोली

03 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार, चांदी का मुकुट और बेलपत्र अर्पित, फिर दिए दर्शन

03 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: जनगणना कर्मियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ

03 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दिवाली और धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक

03 Nov 2026

संतकबीरनगर: यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

03 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत तेज, क्षतिग्रस्त हिस्सा तोड़कर तैयार किया वर्किंग प्लेटफार्म

03 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

03 Nov 2026

देवरिया: बनकटा में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

03 Nov 2026

महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी

03 Nov 2026

महराजगंज: महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप

03 Nov 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार

03 Nov 2026

कानपुर: हरजिंदर नगर चौराहे पर ई-ऑटो व बाइक में टक्कर, बाल बाल बचे दोनों

02 Nov 2026

फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत

02 Nov 2026

बहादुरगढ़: फुटेज वायरल तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट के रैंप से टकराई, सामान क्षतिग्रस्त; हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन क्विंटल खोया कराया नष्ट

02 Nov 2026

कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका

02 Nov 2026

VIDEO: अवैध पटाखों के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, नौ बोरे पटाखे बरामद

02 Nov 2026

VIDEO: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

02 Nov 2026

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखीं राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां

02 Nov 2026

देवास टीआई मौत मामला: चंदाना शराब कांड में केमिकल सप्लायर के पिता आनंद कासलीवाल भी आरोपी, 13वां नाम जुड़ा

02 Nov 2026

1984 सिख दंगे: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में 42वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, किया याद

02 Nov 2026

सिकंदराराऊ में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने की भागवत कथा

02 Nov 2026

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

02 Nov 2026

VIDEO: नहरों के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही किसानों की फसल, बढ़ी चिंता

02 Nov 2026

VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया मान

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed