{"_id":"6aa7cc74d6a50d9641008f8c","slug":"punjab-bjp-kewal-singh-dhillon-announces-13-day-anti-drug-yatra-campaign-to-be-run-across-the-state-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab BJP: केवल सिंह ढिल्लों ने किया 13 दिवसीय नशा-विरोधी यात्रा का ऐलान, पूरे राज्य में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab BJP: केवल सिंह ढिल्लों ने किया 13 दिवसीय नशा-विरोधी यात्रा का ऐलान, पूरे राज्य में चलेगा अभियान
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:59 PM IST
Link Copied
पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ भाजपा 18 से 30 सितंबर तक चार ‘नशा मुक्त पंजाब यात्राएं’ निकालेगी। यात्राओं के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीजीपी पंजाब से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ढिल्लों ने कहा कि यात्राओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। ऐसे में यात्रा के पूरे मार्ग के साथ-साथ शुरुआत और समापन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। यात्राएं सुजानपुर (पठानकोट), फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को सुजानपुर के एकता स्थल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यात्रा को रवाना करेंगे। अलग-अलग चरणों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्राओं में शामिल होंगे। चारों यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली बड़ी सभा के साथ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।