{"_id":"6ac9e98f1d4717ee34079ab3","slug":"police-crackdown-in-rohtak-ahead-of-delhi-protest-several-leaders-detained-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली प्रदर्शन से पहले रोहतक में पुलिस सख्त, कई नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली प्रदर्शन से पहले रोहतक में पुलिस सख्त, कई नेता नजरबंद
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:01 PM IST
Link Copied
दिल्ली में शनिवार को होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए रोहतक में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह निगरानी बढ़ाई है। कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है, जबकि रोहद टोल पर दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के तहत गांव रिटोली कबूलपुर में जिला परिषद पार्षद जयदेव डागर को नजरबंद करने के लिए पुलिस सुबह करीब छह बजे उनके घर पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पर एकत्र हो गए। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घर के अंदर ही बैठा लिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।