{"_id":"6a2028c6fbadd705df0debd8","slug":"haryana-bjp-gets-its-first-woman-state-president-dr-archana-gupta-takes-charge-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा BJP को मिली पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अर्चना गुप्ता ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा BJP को मिली पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अर्चना गुप्ता ने संभाला पदभार
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान पद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद हैं। मंच पर अर्चना गुप्ता के माता-पिता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को पदभार ग्रहण कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। सीएम आज ही पंजाब के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।