{"_id":"6af85f42404a0b7efe0e8b75","slug":"fatehabad-s-aqi-reaches-338-sore-throat-and-respiratory-problems-increase-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एक्यूआई 338 पहुंचा; गले में खराश और सांस की परेशानी से बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एक्यूआई 338 पहुंचा; गले में खराश और सांस की परेशानी से बढ़े मरीज
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:50 PM IST
Link Copied
फतेहाबाद में प्रदूषण से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। आठ दिन बीतने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 338 तक पहुंच गया है।जहरीली हवा अब लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। गले में खराश, दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें आ रही हैं। ईएनटी की ओपीडी में गले के उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। प्रशासन का दावा है कि पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्षों के मुकाबले 70 से 80 फीसदी तक कमी आई है। हालांकि, वीरवार को पराली जलाने के दो नए मामले भूना और रतिया क्षेत्र के कलोठा गांव में सामने आए। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने और गर्म पानी से गरारे करने की सलाह दी है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा। हरसेक के अनुसार, जिले में अब तक पराली जलाने के 14 मामले दर्ज हुए हैं। नगर परिषद ने 45 लाख रुपये की स्मॉग गन से शुक्रवार को शहर में पानी का छिड़काव करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।