{"_id":"69adb0d7811260e52900c898","slug":"video-celebration-of-indian-cricket-team-victory-in-t-20-world-cup-in-greater-noida-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: टी-20 वर्ल्ड कप पर भारत का फिर से कब्जा, जश्न में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: टी-20 वर्ल्ड कप पर भारत का फिर से कब्जा, जश्न में डूबा शहर
टी - 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत में लगातार दूसरी बार कब्जा कर लिया। भारत की टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। 2024 के इतिहास को दोहराते हुए भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता है। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट व ग्रेटर नोएडा के सेक्टर व सोसाइटियों में जश्न का माहौल दिखाई दिया। सोसाइटी के लोगों ने एक साथ बैठकर स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। जैसे ही न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे वैसे-वैसे मैच का रोमांच और बढ़ता गया।सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि वह फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। आज भारत ने फिर साबित कर दिया है कि वह हर क्षेत्र में आगे है। खेल से लेकर विज्ञान तक में भारत का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। व्हाइट ऑर्किड सोसायटी के सचिव ऐश्वर्य कुमार पांडे ने बताया कि निवासियों के लिए स्क्रीन लगाई गई थी। जहां सभी ने बैठकर एक साथ मैच देखा है। टीम इंडिया को जीतने के लिए प्रार्थना की थी। वहीं पंचशील ग्रीन्स एक के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट के पास स्क्रीन लगाई गई थी। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्गों ने एक साथ बैठकर स्टेडियम की तरह मैच देखा। टीम इंडिया को जीतते देखा है। सुपरटेक इको विलेज दो सोसाइटी में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही स्क्रीन की व्यवस्था कर ली गई थी। लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था सोसाइटी में की गई थी l ढोल पर नाच कर खुशी भी जाहिर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।