{"_id":"68371d5aadb42c4fa90fe6af","slug":"video-people-protest-for-water-problem-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पानी की समस्या को लेकर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पानी की समस्या को लेकर दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, लोगों ने किया प्रदर्शन
पानी को लेकर लगातार लोगों का आक्रोश फूट रहा है। बुधवार को बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने नया बस स्टैंड के समीप दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर पानी की किल्लत को लेकर जाम लगा दिया। गुस्साई महिलाओं ने जाम स्थल पर मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे विभाग के जेई ने शनिवार तक समाधान का भरोसा दिया तो करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
बता दें कि गर्मी के मौसम में पूरा शहर पानी को लेकर गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर की कुछ कॉलोनियों में तो पीने के पानी को लेकर भी स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में लोग सड़क पर जाम लगाने और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष जता रहे हैं। करीब पांच दिनों से जिले की नहरों में पानी चल रहा है। बावजूद इसके शहरी दायरे में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर नया बस स्टैंड के समीप बुधवार को बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर खाली मटके फोड़कर भी अपना आक्रोश जताया। हाईवे पर जाम की वजह से वाहनों की भी लंबी कतारें लग गई वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता व औद्योगिक पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं जाम लगा रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने पानी की समस्या का समाधान होने पर ही जाम खोलने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने शनिवार तक पानी की समस्या का समाधान का आश्वासन देकर करीब घंटे भर बाद हाईवे से जाम खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।