{"_id":"6836c76afa4ecd3b500e9997","slug":"video-in-the-vimal-negi-death-case-bjp-submitted-a-memorandum-to-the-governor-of-himachal-pradesh-and-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने हिमाचल के राज्यपाल को साैंपा ज्ञापन, पांच मांगें रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने हिमाचल के राज्यपाल को साैंपा ज्ञापन, पांच मांगें रखीं
विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने हिमाचल के राज्यपाल को साैंपा ज्ञापन, पांच मांगें रखीं
हिमाचल प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला। ज्ञापन में प्रदेश की वर्तमान स्थिति विशेषकर पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उस पर सरकार और पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद व सभी विधायक भी शामिल हुए। भाजपा ने राज्यपाल को साैंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि यह मामला न केवल एक व्यक्ति की माैत से संबंधित है, बल्कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रशासनिक पतन, अनुशासनहीनता और प्रदेश में फैसे व्यापक भ्रष्टाचार को भी उजागर करता है। इस दाैरान भाजपा ने राज्यपाल से पांच मांगें उठाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।