{"_id":"6ae098d764a0c91f260f2322","slug":"video-minister-of-cooperation-dr-arvind-sharma-inaugurated-two-pacs-in-bhiwani-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भिवानी में दो पैक्स का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भिवानी में दो पैक्स का किया उद्घाटन
भिवानी। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को भिवानी में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मेगा इवेंट में जिले के दो पैक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 250 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए। मंत्री ने कहा कि सहकारिता देश को जोड़ने और लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक परिवार सहकारिता से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पैक्स के शत-प्रतिशत कंप्यूटरीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही नई सहकारिता नीति भी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 20 महिलाएं मिलकर स्वयं सहायता समूह और 10 महिलाएं मिलकर संयुक्त देयता समूह बना सकती हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं और ऋण का लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से देश के प्रत्येक परिवार को जोड़ना है। सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कांग्रेस पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप
डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर संविधान और आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत के मूल निवासी का वोट नहीं कट सकता। उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची पर विपक्ष के सवालों को चुनावी हार से जोड़ते हुए कहा कि विपक्ष परिणाम अपने पक्ष में आने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाता, लेकिन हारने पर आरोप लगाने लगता है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अशोभनीय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।