Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Meena Parmar, Vice-Chairperson of the Haryana State Commission for Women, inspected the medical college in Bhiwani.
{"_id":"6aa2a6e864f6513bcd0c4d1f","slug":"video-meena-parmar-vice-chairperson-of-the-haryana-state-commission-for-women-inspected-the-medical-college-in-bhiwani-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने मीना परमार ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, शौचालय व पेयजल व्यवस्था में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने मीना परमार ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, शौचालय व पेयजल व्यवस्था में मिली खामियां
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने वीरवार को पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर महिला शौचालयों की सफाई व पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जो कि संतोषजनक नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में गठित आंतरिक शिकायत निवारण समिति के सदस्यों को ही समिति के बारे में जानकारी ना होने पर मीना परमार ने नाराजगी जाहिर की। परमार ने मेडिकल कॉलेज में आंतरिक शिकायत निवारण समिति का सही ढंग से संचालन नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को ही नहीं मालूम कि वे इस समिति के सदस्य हैं। ऐसे में समिति किसी प्रकार से कार्य करती होगी। उन्होंने कहा कि यह समिति महज खानापूर्ति के लिए बनाई गई है, जो कि सही नहीं है। जबकि इस समिति का गंभीरता से काम करना जरूरी है ताकि किसी महिला कर्मचारी के शोषण या उत्पीड़न संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में महिला शौचालयों की सफाई व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जो कि सही नहीं मिली। मीना परमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं थी और टोंटियों से भी पानी बह रहा था,जिससे पानी की बर्बादी हो रही थी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में पेयजल व शौचालयों में सही व्यवस्था होना जरूरी है।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने लघु सचिवालय परिसर में डीसी साहिल गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंतरिक शिकायत निवारण समिति सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण करवाना जरूरी है ताकि उनको कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हो सके। इसी प्रकार से उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि महिला अपराधों से संंबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।