Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Loharu police on alert regarding BDC and Sarpanch elections in Rajasthan; intensive checking underway at three checkpoints.
{"_id":"6ae1c8d2e66ad89e8d081a18","slug":"video-loharu-police-on-alert-regarding-bdc-and-sarpanch-elections-in-rajasthan-intensive-checking-underway-at-three-checkpoints-2026-10-28-1793181906","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में बीडीसी व सरपंच चुनाव को लेकर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन नाकों पर सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में बीडीसी व सरपंच चुनाव को लेकर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन नाकों पर सघन चेकिंग
राजस्थान में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) और सरपंच पदों के चुनाव को देखते हुए लोहारू पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। इसके तहत राजस्थान की सीमा से सटे पिलानी रोड, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन नाकों से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस व्यवस्था के तहत लोहारू क्षेत्र में पांच पुलिस राइडर तैनात की गई हैं। प्रत्येक राइडर पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त तीनों नाकों सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 30 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। नाकों पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर उनके कागजात की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
थाना प्रभारी स्वयं कर रहे पेट्रोलिंग
लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण भी नियमित रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह विभिन्न नाकों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तैनाती, वाहन जांच और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण विशेष निगरानी
लोहारू क्षेत्र राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में राजस्थान में होने वाले पंचायत समिति सदस्य और सरपंच पदों के चुनाव के मद्देनजर पिलानी रोड, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाके पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में शांति बनाए रखना, अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।