{"_id":"672e235232fa3659810b7f5f","slug":"video-kisan-sabha-demonstrated-in-grain-market-for-dap-fertilizer-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में डीएपी खाद के लिए किसान सभा ने अनाज मंडी में किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में डीएपी खाद के लिए किसान सभा ने अनाज मंडी में किया प्रर्दशन
भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी ने नई अनाज मंडी में किसानों को डीएपी खाद के लिए किसानों को साथ लेकर सरकार व प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। सभा ने कृषि विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर उपस्थित किसानों को खाद दिलवाने का अनुरोध किया।
किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि जिला उपायुक्त व डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग ने मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि डीएपी खाद की कमी नहीं है। परंतु किसान खाद लेने के लिए रात भर भी सरकारी खरीद केंद्र के सामने बैठने पर मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग व जिला प्रशासन खाद की कालाबाजारी रोकने में बिल्कुल नाकामयाब है, कुछ निहित स्वार्थी तत्व खाद की कालाबाजारी करके ब्लैक में बेचते हैं और उसके साथ अन्य सामान बेचते हैं। प्रदर्शन में कई गांव के किसान शामिल हुए।
डीडीए के निर्देश पर कृषि अधिकारी डाॅ. वीरेंद्र भाकर किसानों को साथ लेकर प्राइवेट दुकानों पर गए। वहां जाकर डीएपी खाद देने के लिए कहा, परंतु वहां पर किसानों को खाद की जगह सिर्फ निराशा मिली। किसान सभा के नेताओं ने प्रशासन व राज्य सरकार को आगाह कराया कि किसानों को डीएपी खाद व बीज उपलब्ध कराए अन्यथा उन्हें विरोध झेलना पड़ेगा। प्रदर्शन में विक्रम मनहेरु, शीला नांगल, रमेश केहरपुरा, मास्टर शेर सिंह, सुमेर, दलबीर नवा, नरेंद्र धनाना शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।