Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Ex-serviceman dies from electric shock from an 11 kV line while changing irrigation pipes in a field
{"_id":"6ad613ee39a27aaa6f08a713","slug":"video-ex-serviceman-dies-from-electric-shock-from-an-11-kv-line-while-changing-irrigation-pipes-in-a-field-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय इलेवन केवी लाइन के करंट से हुई पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय इलेवन केवी लाइन के करंट से हुई पूर्व सैनिक की मौत
भिवानी। गांव गोलागढ़ में खेत में सिंचाई के पाइप बदलते समय ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी लाइन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना जूईकलां पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
गांव गोलागढ़ निवासी 43 वर्षीय जगजीत सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त है। हादसा उस समय हुआ जब वह खेत में गया हुआ था और पाइप इधर-से-उधर लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया और उसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव गोलागढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि मृतक जगजीत सिंह को दो लड़के हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत में काम करने के लिए गया था। जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि गांव गोलागढ़ से बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। मृतक जगजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।