फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Shivattva, Ananya, Shiyan, and Vyom secured first place in the district roller skating championship.

Bhiwani News: जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शिवत्व, अनन्या, शियान और व्योम रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shivattva, Ananya, Shiyan, and Vyom secured first place in the district roller skating championship.
जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अन्य।
भिवानी। हिसार के स्केटिंग रिंग में आयोजित जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शिवत्व, अनन्या, शियान और व्योम सहित विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला रोलर स्केटिंग संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में इनलाइन और क्वाड स्पर्धाओं के विजेताओं का आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ओम ग्लोबल स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी के कुलपति नरेंद्र कुमार कौशिक और लुवास के ओएसडी वीसी रविंद्र ने किया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष सतीश भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र लाहौरिया और आयोजन समिति के सदस्य अशोक तंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
4 से 6 वर्ष आयु वर्ग :
लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में शिवत्व प्रथम और पार्थ द्वितीय रहे। क्वाड स्पर्धा में अथर्व ने पहला स्थान हासिल किया।
6 से 8 वर्ष आयु वर्ग: लड़कियों की इनलाइन स्पर्धा में अनन्या प्रथम, वाणी द्वितीय और प्रिशा गर्ग तृतीय रहीं। क्वाड में खुशी प्रथम, समायरा द्वितीय और वेदिका तृतीय रहीं। लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में शियान प्रथम, लविश द्वितीय और केशव तृतीय रहे जबकि क्वाड में शिवम अग्रवाल प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 से 10 वर्ष आयु वर्ग:
लड़कियों की इनलाइन स्पर्धा में समायरा प्रथम, अदबजोत द्वितीय और हनीषा तृतीय रहीं। क्वाड में हर्तिका प्रथम, हिमान्या द्वितीय तथा जीवा और जोया संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में युवराज प्रथम, हरवीर द्वितीय और पार्थ तृतीय रहे।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग:
लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में व्योम प्रथम, तेजस द्वितीय और लोकेश तृतीय रहे। लड़कियों की इनलाइन स्पर्धा में दिव्या प्रथम, अक्षिता द्वितीय और तनिष्का तृतीय रहीं। क्वाड में अर्शदीप कौर प्रथम और ध्रुविका द्वितीय रहीं।

12 से 15 वर्ष आयु वर्ग:
लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में हर्षित प्रथम, दिवतेज द्वितीय और समर्थ तृतीय रहे। क्वाड में वंश प्रथम, अर्जुन द्वितीय और जिवेश तृतीय रहे। लड़कियों की इनलाइन स्पर्धा में वृष्टि प्रथम और गार्गी त्रिपाठी द्वितीय रहीं। क्वाड में मान्या प्रथम, आशिमा द्वितीय और हिरन्या जैन तृतीय रहीं।


15 से 18 वर्ष आयु वर्ग:
लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में प्रतीक प्रथम, पियुष द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग:
लड़कियों की इनलाइन स्पर्धा में खुशबू प्रथम रहीं। लड़कों की इनलाइन स्पर्धा में उज्जवंश प्रथम और संजय द्वितीय रहे जबकि क्वाड में तरुण प्रथम और अंश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article