फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaudhary Bansi Lal University's 8th Youth Festival to begin on the 22nd

Bhiwani News: चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय का आठवां युवा महोत्सव 22 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Bansi Lal University's 8th Youth Festival to begin on the 22nd
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय का आठवां युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ 22 से 24 अक्तूबर तक महिला महाविद्यालय झोझू कलां (चरखी दादरी) में आयोजित होगा। महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबद्ध 25 से अधिक महाविद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थी भाग लेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में आयोजित महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और युवा ऊर्जा को मंच प्रदान करेगा। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। महोत्सव से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय महोत्सव में नृत्य, संगीत, रंगमंच, साहित्य और ललित कला से जुड़ी लगभग 30 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें शास्त्रीय व लोक नृत्य, समूह गायन, शास्त्रीय व पाश्चात्य संगीत, नाटक, एकल अभिनय, मिमिक्री, मूक अभिनय, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण और प्रश्नोत्तरी शामिल हैं। इसके अलावा रंगोली, पोस्टर निर्माण, मेहंदी, फोटोग्राफी, कार्टून निर्माण और त्वरित चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव की तैयारियां विश्वविद्यालय और मेजबान महाविद्यालय स्तर पर की जा रही हैं। महिला महाविद्यालय झोझू कलां के प्राचार्य डॉ. राज पाल प्राचार्य-सह-संयोजक और डॉ. मंजू सांगवान सह-संयोजक हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण विभाग के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार मलिक और युवा कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. सोनल शेखावत आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. पूनम आयोजन सचिव के रूप में सहयोग कर रही हैं।


नृत्य, संगीत से लेकर चित्रकला तक दिखेगी प्रतिभा
महोत्सव में विद्यार्थी मंचीय प्रस्तुतियों के साथ साहित्यिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। विभिन्न विधाओं के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और रचनात्मक कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed