{"_id":"6933f9376e50f356ee091958","slug":"video-block-level-program-organized-in-bhiwani-regarding-mission-buniyad-and-super-100-program-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
एसडीएम रवि मीणा आईएएस ने कहा कि विद्यार्थी मिशन बुनियाद व सुपर 100 और शिक्षा के महत्व को समझे। यह ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए आईआईटी में जाने सुगम मार्ग है।
एसडीएम कैरू ब्लॉक के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 के ब्लॉक स्तरीय कैंपेन सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां तथा कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तृत रूप से प्रदान की गईं।
मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो चुका है। जिसकी अंतिम तिथि 16 दिसंबर है और परीक्षा तिथि 24 दिसंबर है। वही हरियाणा सुपर 100 के लिए अंतिम पंजीकरण तिथि 9 फरवरी 2026 है। परीक्षा 11 फरवरी 2026 को होगी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।