फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ADC hears people's grievances at resolution camp; four complaints settled on the spot

Bhiwani News: समाधान शिविर में एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, चार शिकायतों का मौके पर निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
ADC hears people's grievances at resolution camp; four complaints settled on the spot
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी चार शिकायतों का मौके पर निपटारा करवाया। उन्होंने अधिकारियों को अन्य शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराने की मांग रखी। गांव मानहेरू निवासी नरेंद्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली कनेक्शन, अलाउद्दीनपुर निवासी आजाद सिंह ने बाजरा भावांतर भरपाई राशि जारी करने और कोंट रोड निवासी पूनम ने बच्चों के स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र (एसएलसी) दिलवाने की शिकायत दी। गांव तालू निवासी संदीप ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एसएलसी से संबंधित शिकायत पर एडीसी ने तुरंत जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें, ताकि उनके भविष्य से खिलवाड़ न हो। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने क्रीड अधिकारियों को जिला मुख्यालय स्तर पर हल होने वाले मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गैर सरकारी सदस्यों में सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत शेखावत, राम किशन हालवासिया और विनीत तंवर भी उपस्थित रहे।


बिजली का जरूरत के अनुसार करें उपयोग, बिल समय पर भरें
बिजली बिलों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करते हुए एडीसी ने लोगों से बिजली का जरूरत के अनुसार उपयोग करने और बिलों का नियमित रूप से समय पर भुगतान करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के साथ कार्रवाई रिपोर्ट एटीआर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed