Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
BJP State President Archana Gupta attacks Congress, says vote theft is in Congress's character.
{"_id":"6ac230111339e186080e05ba","slug":"video-bjp-state-president-archana-gupta-attacks-congress-says-vote-theft-is-in-congresss-character-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- वोट चोरी कांग्रेस का चरित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- वोट चोरी कांग्रेस का चरित्र
भिवानी। बहल कस्बे की अनाज मंडी में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता ट्रैक्टर चलाकर पहुंचीं, जहां जेपी दलाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी।
अपने संबोधन में अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर वोट चोरी और SIR को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट चोरी भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस का चरित्र रहा है। उन्होंने 1975 में इंदिरा गांधी के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद आपातकाल लगाया गया था। वहीं दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव को लेकर उनके कथित बयान का जिक्र करते हुए गुप्ता ने सवाल उठाया कि कोई डीसी चुनाव में किस तरह मदद कर सकता है।
अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक वोट चोरी करने वाली कांग्रेस का अब सफाया हो चुका है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास न नेता हैं और न ही नीयत।
एशियन गेम्स में भारतीय और हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों का परिणाम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और व्यायामशालाएं व योगशालाएं खोलने का भी जिक्र किया।
किसानों की नहरी पानी की मांग पर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कई राज्यों के साथ पानी को लेकर समझौते किए हैं, जिससे भविष्य में हरियाणा को पहले से ज्यादा पानी मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।