{"_id":"6ac2a4cedf8e0140530e2257","slug":"tourism-corporations-first-petrol-pump-to-open-on-the-red-robin-land-that-has-been-lying-vacant-for-17-years-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158115-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 17 साल से खाली पड़ी रेड रोबिन की जमीन पर खुलेगा पर्यटन निगम का पहला पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 17 साल से खाली पड़ी रेड रोबिन की जमीन पर खुलेगा पर्यटन निगम का पहला पेट्रोल पंप
विज्ञापन
भिवानी-हांसी मार्ग पर रेस्ट हाउस के समीप पेट्रोल पंप के लिएचिह्नित की गई भूमि।
भिवानी। 17 साल से खंडहर पड़े रेड रोबिन परिसर की करीब डेढ़ एकड़ जमीन अब पर्यटन निगम की कमाई का जरिया बनेगी। हरियाणा सरकार ने यहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का पेट्रोल पंप लगाने की मंजूरी दे दी है जो भिवानी में पर्यटन निगम का पहला पेट्रोल पंप होगा।
हांसी रोड स्थित रेड रोबिन परिसर में पेट्रोल पंप लगाने की योजना को पर्यटन निगम ने वर्ष 2018 में मुख्यालय भेजे प्रस्ताव में शामिल किया था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया चल रही है। सर्वेक्षण का काम भी पूरा हो चुका है।
रेड रोबिन भवन का निर्माण वर्ष 1976 में हरियाणा पर्यटन विभाग ने कराया था। वर्ष 1997 में तत्कालीन चौधरी बंसीलाल सरकार के समय यहां रेड रोबिन पक्षी के नाम से पर्यटन विभाग का होटल शुरू किया गया जिसमें रेस्टोरेंट और शराब के लिए लाइसेंसी बार भी था। करीब 29 साल तक होटल और बार संचालित होने के बाद वर्ष 2002 से 2005 तक इसी भवन में नगर परिषद भिवानी का कार्यालय भी चला।
विज्ञापन
करीब 50 साल पुराने भवन की हालत खराब होने पर वर्ष 2009 में पीडब्ल्यूडी ने इसे जर्जर घोषित कर दिया। इसके बाद से करीब 17 साल से करोड़ों रुपये कीमत की यह जमीन वीरान पड़ी है। अब इसी परिसर में पेट्रोल पंप लगाने की मंजूरी मिलने के बाद इसके व्यावसायिक इस्तेमाल का रास्ता खुला है।
हाईटेंशन लाइन और पुराने पेड़ बने एनओसी में अड़चन
रेड रोबिन परिसर में पेट्रोल पंप लगाने के लिए बिजली निगम और वन विभाग की एनओसी अभी नहीं मिली है। परिसर में कुछ पुराने पेड़ हैं जबकि खंडहर भवन के समीप से बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इन्हीं कारणों से एनओसी की प्रक्रिया अटकी हुई है।
13 शहरों में पहले से चला रहे निगम के पेट्रोल पंप
हरियाणा पर्यटन निगम आय बढ़ाने के लिए प्रदेश के करीब 13 शहरों में अपनी जमीन पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ विशेष समझौते के तहत 13 पेट्रोल पंप संचालित कर रहा है। इनमें रोहतक, महम, कैथल, पंचकूला, पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, करनाल और बहादुरगढ़ समेत अन्य शहर शामिल हैं।
पुरानी जेल की जगह बना बया पर्यटन केंद्र
हरियाणा पर्यटन निगम के हांसी रोड रेस्ट हाउस के साथ पुरानी जेल की जमीन पर बया पर्यटन केंद्र रेस्टोरेंट और लाइसेंसी बार चल रहा है। तत्कालीन बंसीलाल सरकार में आठ दिसंबर 1997 को इसकी आधारशिला रखी गई थी जबकि तत्कालीन चौटाला सरकार में 11 अगस्त 2002 को इसका शुभारंभ हुआ था। करीब डेढ़ एकड़ में बने इस परिसर की जमीन पर पहले जिला कारागार यानी पुरानी जेल थी जहां बंदी और कैदी रखे जाते थे। जेल की एक पुरानी दीवार आज भी बया पर्यटन केंद्र के पिछले हिस्से में मौजूद है।
हरियाणा पर्यटन निगम की रेड रोबिन परिसर में करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर पेट्रोल पंप संचालन को हरियाणा सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया जिला प्रशासन के माध्यम से चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का यहां पेट्रोल पंप लगाया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग की आमदनी बढ़ेगी। -नितिन कटारिया, मैनेजर, हरियाणा पर्यटन निगम, भिवानी