{"_id":"6ac2a38fd5eea71359087518","slug":"asian-games-gold-medalist-ishika-accorded-a-grand-welcome-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158109-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता इशिका का किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता इशिका का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी से बातचीत करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
भिवानी। महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता इशिका का रविवार को भिवानी पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। भगत सिंह चौक से सेक्टर-13 स्थित उनके निवास तक रोड शो निकाला गया।
भिवानी पहुंचने पर इशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके माता-पिता, परिवार और उन्हें सहयोग देने वाले हर नागरिक को समर्पित है। उनके पिता एवं पूर्व डीएसओ वीरेंद्र सम्भरवाल खुद हॉकी कोच रहे हैं और बचपन से ही उन्हें प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर इशिका ने कहा कि 2028 के ओलंपिक से पहले टीम हर खामी को दूर करेगी। इशिका के पिता एवं सेवानिवृत्त डीएसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बचपन में ही बेटी की खेल प्रतिभा पहचान ली थी।
विज्ञापन
सांसद ने दी बधाई : सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सेक्टर-13 स्थित इशिका के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भिवानी की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जय सिंह कालीरमण, कमल प्रधान, रामौतार सम्भरवाल, विजय दहिया, कोच नीरज, भारत, विष्णु और राजू मेहरा मौजूद रहे।