फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Silt deposited in the Dabur Colony water tank

Bhiwani News: डाबर कॉलोनी जलघर के टैंकों में जमी गाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Silt deposited in the Dabur Colony water tank
डाबर कॉलोनी स्थित जलघर में जमी गाद को दिखाते पार्षद।
भिवानी। शहर की करीब 60 फीसदी आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाले डाबर कॉलोनी जलघर के टैंकों में पांच से छह फुट तक गाद जमा हो गई है।
विज्ञापन

तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर के पास बने जलघर में गाद के ऊपर बेल और हरियाली उग आई है और पार्षदों का आरोप है कि पानी की आपूर्ति के दौरान यही गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच रही है।
नगरपरिषद पार्षद सुभाष तंवर और संदीप यादव ने जिला प्रशासन से टैंकों की जल्द सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 11 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक जलघर परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें नगरपरिषद पार्षदों के साथ शहरवासियों से भी शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

निर्माण के बाद नहीं हुई नियमित सफाई : पार्षदों ने बताया कि नहर किनारे जलघर बनाने का उद्देश्य पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना था और नहर में पानी आने पर टैंक भर दिए जाते हैं। निर्माण के बाद से नियमित सफाई नहीं होने के कारण टैंकों में गाद की मोटी परत जम गई है और स्थिति यह है कि वे दूर से जलघर के बजाय हरियाली से भरे खेत जैसे दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। पार्षदों ने प्रशासन से तत्काल टैंकों की सफाई कराने और पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed