Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Awareness program held at ITI Loharu under the 'Seva Sankalp Abhiyan'; Inspector Satyanarayan delivers a message.
{"_id":"6abb7c73b125e3219e0585ec","slug":"video-awareness-program-held-at-iti-loharu-under-the-seva-sankalp-abhiyan-inspector-satyanarayan-delivers-a-message-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई लोहारू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई लोहारू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत पिलानी रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लोहारू के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना लोहारू से इंस्पेक्टर सत्यनारायण मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।