Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Asian Games gold medalist arrives in her village; flowers showered on Ishika. The hockey player says, "This gives me motivation; I will perform well at the Olympics."
{"_id":"6ac75585f608f98ba90a7e79","slug":"video-asian-games-gold-medalist-arrives-in-her-village-flowers-showered-on-ishika-the-hockey-player-says-this-gives-me-motivation-i-will-perform-well-at-the-olympics-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पहुंचे अपने गांव, ईशिका पर बरसाए फूल, हॉकी प्लेयर बोली: इससे मिलता है मोटिवेशन, ओलिंपिक में अच्छा करुंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पहुंचे अपने गांव, ईशिका पर बरसाए फूल, हॉकी प्लेयर बोली: इससे मिलता है मोटिवेशन, ओलिंपिक में अच्छा करुंगी
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी ईशिका सम्भरवाल अपने पैतृक गांव बापोड़ा पहुंची। जहां पर उनका खेल ग्राउंड में स्वागत किया और उनके स्वागत में खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने फूल बरसाएं। पुष्पवर्षा के बीच अपना स्वागत देखकर ईशिका सम्भरवाल बोली कि इस तरह के सम्मान समारोह से हौसला बढ़ता है। अब उनका लक्ष्य ओलिंपिक है। जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करेंगी।
गांव बापोड़ा पहुंची ईशिका सम्भरवाल ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस गांव की बेटी हूं। इतने लोगों को यहां और हॉकी के लिए प्रेम देखकर यह लग रहा है कि हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है। यहां के बच्चे काफी होनहार हैं जो मेरे से भी आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बेटियों व प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को कहना चाहूंगी कि कड़ी मेहनत करते रहें और उन्हें जरूर सफलता मिलेगी।
ईशिका ने कहा कि गांव में जो सम्मान किया गया है, उससे काफी खुश हूं। ऐसे ही हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए हमें सभी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा पिता से मिली। जो उनके हॉकी कोच भी रहे हैं। शुरूआत से ही उनके साथ प्रैक्टिस की है और पिछले करीब 8 वर्षों से हॉकी खेल रही हैं।
सम्मान समारोह से मिलता है मोटिवेशन
ईशिका सम्भरवाल ने कहा कि ने कहा कि बिना परिवार के सहयोग के कोई भी बच्चा आगे तक नहीं जा सकता है। इसलिए मैं अपने मेडल अपने परिवार व कोच को समर्पित करना चाहूंगी। ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन हो चुकी है। इससे पहले एशियन चैंपियनशिप ट्राफी है। उसकी तैयारी में बैंगलोर प्रैक्टिस करेंगे।
ओलिंपिक सभी प्लेयर का सपना होता है, हम उसमें क्वालीफाई कर चुके हैं। अब हमें अपनी ही टीम पर फोकस करना है। इस तरह के सम्मान समारोह से बहुत ज्यादा मोटिवेशन मिलता है। साथ ही जिम्मेवारी भी होती है कि इतने लोगों को हमसे उम्मीद है। इसलिए और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।