फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana 91% of verification work for 23,31,540 acres of mismatched data across 23 districts has been completed

हरियाणा: 23 जिलों में 23,31,540 एकड़ मिसमैच डाटा सत्यापन का 91 फीसदी काम पूरा, फसल बिक्री में आ रही दिक्कत

Thu, 08 Oct 2026 09:59 AM IST
Naveen संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 08 Oct 2026 09:59 AM IST
सार

भिवानी जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 3 लाख 4 हजार 744 एकड़ (आरसीएस) मिसमैच डाटा आया था। किसानों ने फसल ऑनलाइन करने पर सेटेलाइट से मिलान करने के बाद यह डाटा आया था।

विज्ञापन
Haryana 91% of verification work for 23,31,540 acres of mismatched data across 23 districts has been completed
भौतिक सत्यापन करती टीम (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के 23 जिलों में 23,31, 540 एकड़ मिसमैच भूमि का डाटा भौतिक सत्यापन का काम 91 फीसदी पूरा हो चुका है। वीरवार तक कई जिलों में भूमि का भौतिक सत्यापन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश में सबसे अधिक कुरुक्षेत्र में 99.89 फीसदी भौतिक सत्यापन का काम हो चुका है जबकि दूसरे नंबर पर 99.50 फीसदी के साथ अंबाला है। सबसे कम 69.97 फीसदी भौतिक सत्यापन सिरसा में हुआ है।

विज्ञापन


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों द्वारा दर्ज कराई गई जानकारी में मिसमैच डाटा की भौतिक सत्यापन का काम प्रदेशभर में पटवारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में कृषि एवं राजस्व विभाग के करीब 4400 पटवारी जुटे हैं। फिलहाल किसानों द्वारा दर्ज किए गए ब्योरे में 23 लाख 31 हजार 540 एकड़ भूमि मिसमैच डाटा दर्शाया जा रहा है। इसी के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन


वहीं राजस्व विभाग के पटवारी भूमि का सेटेलाइट इमेज के जरिए भौतिक सत्यापन का काम करने में लगे हैं। हर जिले में भौतिक सत्यापन को लेकर अलग-अलग एरिया शामिल किया गया है। पटवारी केवल मिसमैच डाटा का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। पोर्टल पर भूमि का डाटा मिसमैच दर्शाये जाने से किसानों को प्राइवेट बोली पर फसल बिक्री पर भी भावांतर भरपाई और सरकारी खरीद पर एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद ही इन किसानों की फसल बिक्री की राह आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भिवानी जिले में प्रदेश में सबसे ज्यादा 3 लाख 4 हजार 744 एकड़ (आरसीएस) मिसमैच डाटा आया था। किसानों ने फसल ऑनलाइन करने पर सेटेलाइट से मिलान करने के बाद यह डाटा आया था। हरियाणा के तमाम पटवारियों ने 91.33 फीसदी कार्य पूर्ण कर दिया है, बाकी भिवानी जिले का बचा हुआ डाटा वीरवार शाम तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा -विकास राठी, राज्य उप प्रधान, दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा।

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के मिसमैच डाटा के भौतिक सत्यापन कार्य में अकेले भिवानी जिला में 200 से अधिक पटवारी काम पर लगे हैं। ये काम वीरवार तक भिवानी में पूरा कर लिया जाएगा। भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के बाद ही पोर्टल पर मिसमैच डाटा दुरुस्त हो पाएगा। -जयवीर सिंह, तहसीलदार, भिवानी तहसील।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed