फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar Helped Farmers in Maharashtra and worked in Kargil during war know his social work

अभिनय ही नहीं सेवा भी: कारगिल युद्ध में सेवा दी, किसानों की मदद को हमेशा तैयार; इसलिए भी याद किए जाएंगे नाना

Thu, 08 Oct 2026 04:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने सिर्फ फिल्मों में अभिनय नहीं किया, बल्कि उन्होंने जमीन पर उतर कर असल जिंदगी में भी काम किया है। उन्होंने देश के जवानों और किसानों की मदद की है। जानिए उनके सामाजिक कामों के बारे में।
 

विज्ञापन
Nana Patekar Helped Farmers in Maharashtra and worked in Kargil during war know his social work
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड फिल्मों 'सलाम बॉम्बे', 'खामोशी' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर नाना पाटेकर का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनका निधन गोवा स्थित उनके आवास पर हुआ। वह 76 वर्ष के थे। बताया जाता है कि पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था। इस बीच हम आपको नाना पाटेकर के कुछ सामाजिक कामों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कारगिल युद्ध में शामिल होना चाहते थे नाना
यह साल 1999 था। नाना पाटेकर अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। जब उन्हें पता चला कि 1999 में कारगिल का युद्ध शुरू हो गया है। इसके बाद नाना पाटेकर तुरंत अपना सारा काम छोड़कर कारगिल युद्ध में शामिल होने के लिए तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को फोन करते हैं। नाना पाटेकर ने रक्षा मंत्री से कहा, मैं कारगिल युद्ध में शामिल होना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nana Patekar Helped Farmers in Maharashtra and worked in Kargil during war know his social work
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
तत्कालीन रक्षा मंत्री ने नहीं दी इजाजत
तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस शुरुआत में तो नाना पाटेकर की मांग को रिजेक्ट कर देते हैं। लेकिन इसके बाद जब उनको पता चलता है कि नाना पाटेकर ने अपनी फिल्म 'प्रहार'  की शूटिंग के दौरान 6 महीने तक आर्मी के साथ रहकर ट्रेनिंग की थी।

तस्वीरों में नाना: कभी गावस्कर के साथ झूमे तो कभी बच्चे बनकर बर्फ में खेले, देखें अभिनेता का अलग ही अवतार

विज्ञापन

नाना को मिमी इजाजत
इसके बाद नाना पाटेकर को कारगिल युद्ध में शामिल होने की इजाजत मिल जाती है, परमिशन के बाद 60 दिनों तक टेरिटोरियल आर्मी में रहकर नाना पाटेकर कारगिल युद्ध में अपनी सेवाएं करते हैं। नाना पाटेकर उस दौरान कारगिल युद्ध में शोपियां, बारामुला, कुपवाड़ा और द्रास जैसे सेक्टर में भी कई दिनों तक रहे थे।

घट गया था नाना का वजन
नाना पाटेकर का कारगिल युद्ध के दौरान 75 किलो के करीब वजन था,लेकिन 60 दिनों तक आर्मी की सेवा करने के बाद उनका वजन 20 किलो तक घट गया था।

Nana Patekar Helped Farmers in Maharashtra and worked in Kargil during war know his social work
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
नाना ने की किसानों की मदद
नाना पाटेकर की शानदार एक्टिंग के पीछे एक ऐसा नागरिक भी था जो सामाजिक रूप से जागरूक था। वह महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध थे। एमजीएम यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि इस अनुभवी अभिनेता ने आत्महत्या करने वाले लगभग 500 किसानों की पत्नियों को ‘आरोग्य कार्ड’ देने का विचार रखा था, ताकि वे छत्रपति शंभाजी नगर के महात्मा गांधी अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकें।

Nana Patekar Helped Farmers in Maharashtra and worked in Kargil during war know his social work
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
सूखाग्रस्त इलाकों में किया काम
जब महाराष्ट्र में सूखा, पानी की कमी और किसानों की आत्महत्या के मामले बढ़े, तो पाटेकर और मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे ने 2015 में 'नाम फाउंडेशन' शुरू किया। इसे महाराष्ट्र में फैले सूखे, किसानों के बढ़ते संकट और ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्याओं को लेकर चिंता के कारण शुरू किया गया था। इस संस्था का मकसद किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी शिक्षा देना, जल संरक्षण पर काम करना, जलाशयों और नहरों को फिर से जीवित करना है। पाटेकर के लिए, यह सिर्फ किसी सेलिब्रिटी का सोशल कैंपेन नहीं था। उन्होंने बताया कि एक किसान की आत्महत्या के बाद उसके परिवार की तकलीफों के बारे में टीवी पर एक रिपोर्ट देखकर उन्हें बहुत गहरा असर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed