Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A foot pilgrimage carrying the 'Nishan' (sacred flag) set off from Loharu to Salasar Balaji Dham; devotees danced to the tunes of the DJ.
{"_id":"6a8987251369aa88d602e4b3","slug":"video-a-foot-pilgrimage-carrying-the-nishan-sacred-flag-set-off-from-loharu-to-salasar-balaji-dham-devotees-danced-to-the-tunes-of-the-dj-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू से सालासर बालाजी धाम के लिए निशान लेकर पैदल यात्रा रवाना, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू से सालासर बालाजी धाम के लिए निशान लेकर पैदल यात्रा रवाना, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
भिवानी। लोहारू स्थित इच्छा पूरी बालाजी मंदिर से भगत प्रदीप स्वामी पुजारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था सालासर बालाजी धाम के लिए निशान लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा से पहले मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।
यात्रा के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धुन पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर नृत्य किया तथा बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान लेकर जा रहे भगत प्रदीप स्वामी पुजारी के चरण स्पर्श कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और उनके साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान रिंकू जांगिड़ यशु मेडिकल हॉल, जितेंद्र भारद्वाज तथा देवीलाल सैनी, दिलबाग दलाल सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पैदल यात्रियों का स्वागत किया गया। निशान को माला पहनाकर श्रद्धा व्यक्त की गई तथा निशान लेकर चल रहे भक्तों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।