Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Politics heated up on Ambala Saha highway, when the administration did not listen, the MLA herself started filling the potholes
{"_id":"68a5718e2eb4f290000af72f","slug":"video-politics-heated-up-on-ambala-saha-highway-when-the-administration-did-not-listen-the-mla-herself-started-filling-the-potholes-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला साहा राजमार्ग पर राजनीति गर्म, प्रशासन ने नहीं सुनी तो विधायक खुद गड्ढे भरने उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला साहा राजमार्ग पर राजनीति गर्म, प्रशासन ने नहीं सुनी तो विधायक खुद गड्ढे भरने उतरीं
अंबाला साहा राजमार्ग के हालात काफी खराब हैं। खासकर साहा चौक से लेकर एनएच 344 के फ्लाईओवर तक लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। यहां गड्ढे तो पहले से ही थे, मगर बारिश के बाद गड्ढों का आकार काफी बड़ा हो गया है। इसके साथ ही यहां लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। अब राजमार्ग पर गड्ढों काे लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
इस मामले में कुछ दिन पहले ही मुलाना हलके से कांग्रेस की विधायक पूजा चौधरी ने प्रशासन से गड्ढे भरवाने के लिए मांग की थी। इसके बावजूद पूरे राजमार्ग की हालत खराब है। ऐसे में बुधवार सुबह विधायक पूजा चौधरी खुद ट्राली में बजरी लेकर गड्ढों को भरने के लिए पहुंच गईं और कांग्रेसीजनों के साथ गड्ढे भरने लगीं।
सरकार पर साधा निशाना
विधायक ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का दावा करती है, मगर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मुलाना हलके की सड़कों का बहुत बुरा हाल है। सड़कों को मरम्मत की जरूरत है। यह पता ही नहीं चल रहा कि सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। इन पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सड़कों की हालत की बात विधानसभा में उठाई है। हमने साहा राजमार्ग पर बजरी रोड़ी से गड्ढों की भरत की है। जो काम सरकार का है वह जनता को करना पड़ रहा है। समय से पहले ही सरकार को कहा गया था कि बारिश का मौसम आने वाला है इस पर कदम उठाने चाहिए।
सीएम को दिया था निमंत्रण
विधायक पूजा चौधरी ने बताया कि विधानसभा में चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी को मैंने निमंत्रण दिया था कि एक बार मुलाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके देखें कि वहां क्या हालात हैं। बेगना नदी का पानी कई गांवों में घुस गया। गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित गांवों की सूची भी सरकार काे दी गई है। बांध को ऊंचा करने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।