Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Parkash Parv in Ambala: Devotional gathering begins at Gurdwara Singh Sabha, Gobind Nagar
{"_id":"6b0526fd4a4e5e61550d873a","slug":"video-parkash-parv-in-ambala-devotional-gathering-begins-at-gurdwara-singh-sabha-gobind-nagar-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में प्रकाश पर्व: गुरुद्वारा सिंह सभा गोबिंद नगर में भक्तिमय समागम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में प्रकाश पर्व: गुरुद्वारा सिंह सभा गोबिंद नगर में भक्तिमय समागम शुरू
सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक समागम की शुरुआत हो गई है। समागम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति का अलौकिक माहौल बना हुआ है,जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई।
समागम का शुभारंभ करते हुए महिला स्त्री सत्संग जत्थे ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में गुरबाणी का मनोहर जाप और कीर्तन प्रारंभ किया। मधुर कीर्तन और वाहेगुरु के सिमरन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
दूसरी ओर, गुरु घर की निस्वार्थ सेवा में सिख संगत का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले विशाल लंगर के लिए युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने मिलकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेवादारों की टोलियां सब्जी काटने, रोटियां बेलने, बर्तन संभालने और गुरुद्वारा परिसर की साफ-सफाई व सजावट की व्यवस्था में पूरी श्रद्धा के साथ जुटी हुई हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार और कथा विचार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्त संगत से परिवार सहित समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने और लंगर छकने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।