{"_id":"6ad9315cc5eebd1a42005fc3","slug":"ambala-kalka-shimla-railway-line-closed-until-december-31-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: कालका-शिमला रेलमार्ग 31 दिसंबर तक बंद, ट्रैक की बहाली के लिए काम जारी; इस कारण हो रही है देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: कालका-शिमला रेलमार्ग 31 दिसंबर तक बंद, ट्रैक की बहाली के लिए काम जारी; इस कारण हो रही है देरी
Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:11 AM IST
सार
टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। ट्रैक की बहाली के लिए यहां लगातार काम चल रहा है।
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-शिमला रेल खंड पर चल रहा रिपेयर का काम।
- फोटो : भारतीय रेल
विस्तार
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन 31 दिसंबर 2026 तक बंद रहेगा। टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। ट्रैक की बहाली के लिए यहां लगातार काम चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कालका-शिमला नैरो गेज रेलमार्ग पर सफर करने वाले सैलानियों और स्थानीय यात्रियों को अभी राहत नहीं मिलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने ट्रैक की सुरक्षा और जारी मरम्मत कार्यों को ध्यान में रखते हुए टॉय ट्रेनों के रद्दीकरण, आंशिक परिचालन और विस्तार की अवधि को 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कालका-शिमला खंड पर टक्साल और गुम्मन स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 07/16-17 पर बारिश और भूस्खलन के कारण पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास की मिट्टी पूरी तरह बह गई थी। इस हिस्से पर ट्रैक की बहाली और मिट्टी धंसने से रोकने के लिए इंजीनियरिंग विंग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन